उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में मिला अधजला शव, हत्या के बाद शव के जलने की आशंका

Bhumika Sahu
16 July 2022 11:00 AM IST
मुरादाबाद में मिला अधजला शव, हत्या के बाद शव के जलने की आशंका
x
अधजला शव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सदर तहसील के पीछे खाली पड़े मैदान में एक युवक का अधिक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. सफाई कर्मी ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और अपने स्तर से जांच पड़ताल की. फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई और उसने भी सबूत इकट्ठा किए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को जला दिया गया.

जानकारी के मुताबिक अगर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी मोहल्ला निवासी लल्ला बाबू द्रविड़ नगर निगम में सफाई नायक के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार को सुबह करीब 8:00 बजे सफाई कर्मचारी सदर तहसील के पीछे खाली पड़े मैदान में कूड़ा डालने गए थे. इसी दौरान मैदान में एक अधजला शव दिखाई पड़ा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
पहीं शव मिलने की सूचना पर सीओ आशुतोष तिवारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ की लेकिन किसी ने शव के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव एक 25 साल के युवक का है. पॉलिथीन में लपेट कर लाया गया था और यहां पर जलाया गया है या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.


Next Story