उत्तर प्रदेश

आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त, पंजाब आंदोलन का प्रभाव

Harrison
29 Sep 2023 6:24 PM GMT
आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त, पंजाब आंदोलन का प्रभाव
x
बरेली | पंजाब में किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त रहीं। कई ट्रेनें डायवर्ट होने के कारण घंटों की देरी से जंक्शन पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। सौ से अधिक यात्रियों ने टिकट निरस्त करा दिए। दूसरे वाहनों से सफर किया। जंक्शन पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
पंजाब में किसान मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारी किसान अंबाला एवं फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक पर आ गए हैं। जिसकी वजह से मुरादाबाद रेल मंडल की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को 12469 कानपुर सेंट्रल जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13006 पंजाब मेल, 15212 जननायक एक्सप्रेस, 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस, 14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पर निरस्त रहीं।
मुरादाबाद रेल मंडल ने मडल से गुजरने वाली कुल 29 ट्रेनों के प्रभावित होने की जानकारी दी है। इसके अलावा कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था, जो जंक्शन देरी से पहुंचीं, जिसकी वजह से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। 13152 सियालदह एक्सप्रेस 4:20 घंटा, 13151 सियालदह एक्सप्रेस 1:31 घंटा की देरी से जंक्शन पर आई।
Next Story