उत्तर प्रदेश

पेड़ की डाल टूट कर गिरने से आधा दर्जन बच्चे हुए घायल

Shantanu Roy
20 Aug 2022 12:04 PM GMT
पेड़ की डाल टूट कर गिरने से आधा दर्जन बच्चे हुए घायल
x
बड़ी खबर
चित्रकूट। जिले के विकासखंड रामनगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बांधी में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब विद्यालय के बच्चे योगाचार्य से योग सीख रहे थे। तभी विद्यालय परिसर में लगे विशाल पेड़ की बड़ी डाल टूट कर बच्चों पर गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आकर आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना चित्रकूट जिले के विकासखंड रामनगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की है।
जहां शनिवार को सवेरे विद्यालय के बच्चे प्रार्थना के बाद परिसर में ही योगाभ्यास कर रहे थे। तभी अचानक पेड़ की डाल टूट कर गिर पड़ी। जिससे आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में शिव अवतार, चाहत, पूजा, सुशीला, कीर्ति और अंतिमा शामिल है। सभी बच्चे कक्षा 6 7 और 8 के है।जिलाअधिकारी अभिषेक आनंद ने जानकारी होने पर तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा। वही बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव ने बताया कि सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुँचाया गया। जहां बच्चों का उपचार चल रहा है।
Next Story