- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Haldwani: अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश
Haldwani: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैरा कमांडो की मौके पर ही मौत
Tara Tandi
4 July 2025 3:04 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : दोस्त का बर्थडे मनाने अल्मोड़ा गया सेना का जवान बुधवार देर रात अपनी केटीएम बाइक से वापस लौट रहा था। अमृतपुर क्षेत्र में उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। जवान की तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जवान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
खुशीपार्क जयनगर दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर निवासी दीपक जोशी (27 वर्ष) पुत्र रविंद्र कुमार जोशी एलएसजी चेन्नई में पैरा कमांडो था। वह 2017 में सेना में भर्ती हुआ और दो भाई-बहनों में बड़ा था। दीपक के पिता रविंद्र ने बताया कि 22 जून को दीपक छुट्टी पर घर आया था। उसके एक दोस्त का जन्मदिन था। वह अपनी बाइक से दोस्त का जन्मदिन मनाने अल्मोड़ा गया था और बुधवार को अपने एक अन्य बाइक सवार दोस्त के साथ वापस लौट रहा था। रात तकरीबन दो बजे वह अमृतपुर पहुंचा था कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर बाद वाहन ने उसे रौंद दिया।
घटना के वक्त दीपक का बाइक सवार दोस्त आगे निकल चुका था। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से दीपक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना स्थल और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsHaldwani अज्ञात वाहनमारी टक्करपैरा कमांडोमौके मौतHaldwani Unknown vehiclehitPara Commandodied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





