- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Haldwani : थप्पड़ का...
उत्तर प्रदेश
Haldwani : थप्पड़ का बदला लेने के लिए गोलीकांड, 7 आरोपी भेजे गए जेल
Saba Naaz
28 Jun 2025 9:18 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : हल्द्वानी शहर के प्रेमपुर लोश्ज्ञानी रोड स्थित बिड़ला स्कूल के पास 23 जून को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी रोहित मंडेला समेत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
छह अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक रोहित को कुछ दिन पूर्व थप्पड़ मारने की घटना का बदला लेने के लिए यह घटना हुई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामले में दो दिन बाद रामपुर रोड स्थित चांदनी चौक बल्यूटिया आनंदपुर निवासी जितेंद्र सिंह मेहरा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि 23 जून को शाम साढ़े सात बजे जितेंद्र का छोटा भाई हरीश मेहरा अपने साथी नीरज भगत, भूपेंद्र सिंह बोरा व गणेश सिंह दरम्वाल के साथ कार से छड़ायल की तरफ जा रहा था। कार नीरज चला रहा था।
तीनतास प्रेमपुर लोश्ज्ञानी रोड को क्रास करते ही घात लगाए बैठे रोहित मंडोला उर्फ राजा व उसके 12-15 हथियारबंद साथियों ने कार पर हमला कर दिया। हरीश, भूपेंद्र व गणेश से मारपीट की गई। इसी बीच रोहित मंडोला ने पिस्टल निकालकर हरीश पर फायर झोंक दिया। गोली बीचबचाव कर रहे भूपेंद्र को लग गई। इसी बीच रोहित ने दूसरा फायर भी भूपेंद्र पर झोंक दिया।
एसपी सिटी ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस और दर्जनों सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी रोहित मंडोला समेत सात आरोपियों को कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बेलबाबा मंदिर से आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व एक कारतूस बरामद किया गया है।
Tagsथप्पड़गोलीकांडslapshootजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





