उत्तर प्रदेश

हल्दौर पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
9 March 2022 5:58 PM IST
हल्दौर पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़ अपडेट: मजदूर की हत्या कर फरार हो चुके हत्यारोपी को थाना हल्दौर पुलिस ने 24 घंटे पर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चादांनगली में मजदूर नागपाल उर्फ़ मूला की अपने ठेकेदार आजाद पुत्र राजे शर्मा निवासी ग्राम चादांनगली थाना हल्दौर से मजदूरी के हिसाब को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसमें ठेकेदार आजाद ने नुकीले हथियार से पेट में वार कर दिया था जिसमें मूला का भाई रामजीत भी घायल हो गया था, वहीं ठेकेदार आजाद का कहना है कि दोनों भाइयों के हमलावर होने पर अपने बचाव करते हुए उक्त घटना हुई है। पुलिस अभियुक्त आजाद को ग्राम चादांनगली की नहर की पुलिया पर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर नहर के किनारे झुण्ड में छिपाया गया हत्या में प्रयुक्त नुकीला हथियार भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त का चालान किया गया है।

Next Story