उत्तर प्रदेश

सहेली और उसके भाई के दोस्त बने हैवान, बहाना बनाकर बुलाया घर, फिर...

jantaserishta.com
17 Nov 2021 10:27 AM IST
सहेली और उसके भाई के दोस्त बने हैवान, बहाना बनाकर बुलाया घर, फिर...
x
पुलिस ने किया गिरफ्तार.

बस्‍ती: बस्ती की कप्तानगंज पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म में असफल होने पर धारदार ब्लेड से हमला करने के मामले का दो महीने बाद मंगलवार को खुलासा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज छोटेलाल ने बताया कि 11 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव में चौदह वर्षीय किशोरी धान के खेत में घायल अवस्था में मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल भिजवाया। शरीर पर धारदार हथियार से वार का निशान था। आला अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया था। घटना के खुलासे के लिए कप्तानगंज पुलिस जुटी हुई थी।

पीड़िता के न्यायालय में बयान देने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया था। पता चला कि गैंगरेप में असफल होने पर किशोरी के शरीर पर ब्लेड से वार किया गया था। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि घर के बगल में रहने वाली उसकी सहेली और उसके भाई के दोस्त ने उस पर वार किया था। सहेली ने बहाना बनाकर उसे घर से बुलाया था जहां पर पहले से उसका भाई और उसका दोस्त मौजूद था।
दोनों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने विरोध किया। उसके बाद सहेली और उसके भाई व उसके दोस्त ने ब्लेड से वार कर जान लेने की कोशिश की। शोर मचाने पर सभी भाग गए। निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि पीड़िता की सहेली और एक उसके भाई के दोस्त बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story