- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हैदरी दल का सदस्य...
उत्तर प्रदेश
हैदरी दल का सदस्य पकड़ा गया, मोबाइल में मिले 40 अश्लील वीडियो
Saba Naaz
24 Jun 2025 7:17 PM IST

x
Bareilly बरेली : बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में नबी हसन नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। उसने मदरसे में पढ़ने वाले एक छात्र का मोबाइल फोन लेकर उसके नंबर से इंस्टाग्राम आईडी बनाई, जिसमें हैदरी दल 25 बरेली नाम से एक ग्रुप बनाया।
आरोप है कि इसके जरिए वह सामाजिक धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट लोगों को भेज कर गलत प्रचार प्रसार कर रहा था। आरोपी ने मदरसे के ही एक छात्र से कई बार दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी के फोन में 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए। उसे जेल भेज दिया गया है। फरीदपुर क्षेत्र के गांव पिपरथरा निवासी नबी हसन पुत्र शकील अहमद वर्तमान में शाहजहांपुर के एक मदरसे में हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। वह हैदरी दल का सदस्य बताया जा रहा है।
उसने साथ पढ़ने वाले सीतापुर निवासी किशोर का मोबाइल फोन चुपके से ले लिया। उसके फोन नंबर से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई, जिसमें हैदरी दल 25 नाम बरेली से एक ग्रुप बनाकर भड़काऊ पोस्ट करने लगा। पीड़ित किशोर को इसकी जानकारी हुई तो उसने सोमवार शाम फरीदपुर थाने में पहुंचकर आरोपी नबी हसन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। शाहजहांपुर का रहने वाला 13 वर्षीय किशोर भी मदरसे में पढ़ता है। इसने आरोप लगाया है कि नबी हसन ने उसके साथ कई बार कुकर्म किया।
आरोपी फरीदपुर स्थित अपने मकान पर भी किशोर को कई बार लेकर आया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो बनाए। किसी को बताने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने व पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी नबी हसन की करतूतों से परेशान पीड़ित किशोर ने अपने परिजनों को जानकारी दी। किशोर के पिता ने भी सोमवार देर रात आरोपी नबी हसन के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
इसके बाद पुलिस ने नबी हसन को बीसलपुर रोड पर धर्म कांटे के पास साठा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी नबी हसन मदरसे में रहकर लोगों का चोरी-चुपके अश्लील वीडियो बना लेता था। उसके फोन में 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। वह लोगों को डरा धमकाकर उनका ब्रेनवॉश करता था। वह एक बड़ा समूह तैयार करना चाहता था।
Tagsहैदरी दलमोबाइलवीडियोhyderi dalmobilevideoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





