उत्तर प्रदेश

दो नेपाली यात्रियों से टिकट मांगना पड़ा भारी, किया जानलेवा हमला

Admin Delhi 1
26 Aug 2022 12:10 PM GMT
दो नेपाली यात्रियों से टिकट मांगना पड़ा भारी, किया जानलेवा हमला
x

आगरा न्यूज़: अवध एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को दो नेपाली यात्रियों ने टिकट मांगने पर डिप्टी सीआईटी पर हमला कर दिया दोनों यात्री। हमला इतना खतरनाक था कि इसमें वे घायल गए। वहीं, उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इख्ता हो गए और आरोपियों को पकड़ लिया गया। घायल डिप्टी सीआईटी ने दोनों यात्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब आगे मामले की जांच की जा रही है।

पेन से किया सिर पर हमला: टूंडला हेड क्वार्टर के डिप्टी सीआईटी प्रमोद कुमार जनपद हाथरस के नागला रुद्रपुर थाने के निवासी है। वह अन्य साथियों के साथ दिल्ली की ओर जा रही अवध एक्सप्रेस में ड्यूटी दे रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:15 बजे जब वे सभी यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे। उसी दौरान वे एस-6 कोच में पहुंचे। जहां उन्होंने नेपाल के 2 यात्रियों से टिकट मांगा। टिकट मांगने से दोनों यात्री ने उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी। साथ ही उनके सिर पर पेन निकालकर हमला कर दिया। उनकी चिल्लाने की आवाज सुन सभी आसपास के कोच के सभी लोग घबरा गए और सब में ट्रेन में बदमाशों के होने की दहशत फैल गई।

बाकी के टीटी ने दोनों हमलावरों को पकड़: इसी दौरा बाकी के टीटी भी मौके पर पहुंच गए और दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। जिसके बाद वह दोनों को अपने साथ टूंडला ले आए। दोनों यात्रियों की जी जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम विपिन कुमार और नरेंद्र सिंह ठाकुर बताया। दोनों ने पता देलिक थाना और जिला प्रशासन कार्यालय देलिक नेपाल बताया हैं। यह जानकारी जयपाल थाना प्रभारी मुंडला अख्तर अली नदी दी।

Next Story