उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी मस्जिद: नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी

jantaserishta.com
20 May 2022 12:52 PM IST
ज्ञानवापी मस्जिद: नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी
x

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद पर माहौल गर्म होता ही जा रहा है. आज सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है. इसके अलावा ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमे की नमाज भी होनी है, जिसको लेकर वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं.

ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए भीड़ उमड़ी है. पहले वहां 30 लोगों के नमाज पढ़ने की जानकारी थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि मस्जिद में 700 नमाजी पहुंचे हैं. इसके बाद मस्जिद के गेट को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही वजूखाना सील होने की वजह से नमाजियों से कहा गया है कि वे घर से वजू करके आएं. भीड़ होने पर लोगों से दूसरी मस्जिद में जाने को कहा जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story