- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ज्ञानवापी मस्जिद:...
ज्ञानवापी मस्जिद: मस्जिद कमेटी ने की ये अपील, जानें बड़ी बातें

वाराणसी: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद कोर्ट ने वजूखाना वाले एरिया को सील कर दिया है. वहीं आज जुमे की नमाज है. इसे लेकर अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने एक अपील पत्र जारी किया है. इस पत्र में कहा गया है कि कम से कम लोग जुमे की नमाज में शामिल हों. भीड़ न जुटाएं. बहुत बड़ी तादाद में नमाज़ के लिए आने से परहेज करें. हर बार की तरह इस बार भी जुमे की नमाज़ अपने-अपने मोहल्ले ही में अदा करें. साथ ही जो लोग नमाज़-ए-जुमा के लिए आएं, वह इस्तिजा (शौचालय) और वजू करके आएं, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो. साथ ही मस्जिद इंतजामिया को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





