- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद में तमंचा...
उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद में तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार, कई उपकरण जब्त
Rani Sahu
13 Sept 2023 9:39 PM IST

x
गाजियाबाद (आईएएनएस)। लोनी पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित/अर्ध निर्मित तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर राजू को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि राजू अपने साथी शुहैब के साथ मिलकर फैक्ट्री चलाता है।
यह फैक्ट्री शुहैब की है, जो अवैध शस्त्र बनाने के लिए सारा सामान मुजफ्फरनगर और अन्य जगह से उपलब्ध करवाता है।
पुलिस शुहैब की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Next Story





