उत्तर प्रदेश

खतौली यूपी में जीएसटी विभाग की टीम ने मारा छापा

Admin4
13 Sept 2023 2:36 PM IST
खतौली यूपी में जीएसटी विभाग की टीम ने मारा छापा
x
मुजफ़्फरनगर। जीएसटी विभाग की जनपद में ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। आज भी खतौली में जीएसटी विभाग की टीम ने परचून के सामान की बड़ी दुकान पर जबरदस्त छापेमारी की है। उक्त दुकान पर लगभग 20 लाख रुपए के माल का कोई लेखा-जोखा ना मिलने पर जीएसटी विभाग ने 10 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।
एस आई बी के जॉइंट कमिश्नर ज्योति स्वरूप शुक्ला के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने लगभग 10 घंटे की छापेमारी के बाद जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि खतौली कस्बे में देशराज एंड संस के स्टोर पर छापेमारी से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
Next Story