- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जीआरपी ने शराब तस्करी...
उत्तर प्रदेश
जीआरपी ने शराब तस्करी में युवक को भेजा जेल, 20 बोतलें बरामद
Admin4
3 Sept 2023 2:25 PM IST

x
मुरादाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर शराब की तस्करी करने वाले युवक को दबोचा। तलाशी में युवक के बैग से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 20 बोतलें मिली। जिन्हें वह दिल्ली से गोरखपुर लेकर जा रहा था। पुलिस ने युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शनिवार की सुबह चार बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक के पास काफी बड़ा बैग देखकर जीआरपी के जवान तौसीब और धर्मवीर ने शक होने पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर बैग की तलाशी ली गई। जिसमें हरियाणा राज्य की कई वैरायटी की 20 शराब की बोतलें मिली।
पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने खुद को बिहार के मोतीहार के कटवा निवासी राहुल पुत्र बैद्यनाथ साहनी बताया। आरोपी ने बताया कि शराब की बोतलें दिल्ली से गोरखपुर लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को शराब तस्करी के मामले में चालानी कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़जीआरपीशराब तस्करीदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





