- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आरपीएफ क्राइम ब्रांच...
उत्तर प्रदेश
आरपीएफ क्राइम ब्रांच के साथ जीआरपी ने दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया
Admindelhi1
6 April 2024 10:22 AM IST

x
प्लेटफार्म से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान आरपीएफ स्टेशन पोस्ट, आरपीएफ क्राइम ब्रांच के साथ जीआरपी ने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया. टीम की माने तो दोनों तस्कर गांजा लेकर आगरा जा रहे थे.
आरपीएफ प्रभारी स्टेशन रविन्द्र कुमार कौशिक, क्राइम ब्रांच प्रभारी आरपीएफ शिप्रा के साथ जीआरपी प्रभारी पंकज पाण्डेय संयुक्त रूप से के त्योहार व लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान टीम ने प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर दिल्ली एण्ड में दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर घूमता देखा. संदेह होने पर दोनों के बैग की तलाशी ली, तो उसमें 8.080 किग्रा गांजा बरामद हुआ. दोनों ने अपने नाम मध्य प्रदेश के दतिया निवासी राम मिलन कुशवाहा व आकाश बताया.
Tagsउत्तरप्रदेशआरपीएफक्राइम ब्रांचजीआरपीदो गांजातस्करोगिरफ्तारप्लेटफार्मतस्करUttar PradeshRPFCrime BranchGRPtwo ganja smugglersarrestedplatformजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





