- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बारात में पसरा मातम,...
उत्तर प्रदेश
बारात में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आई बग्गी, मौके पर गई दो जानें
jantaserishta.com
24 Nov 2026 11:16 AM IST

x
मचा कोहराम.
फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. घुड़चढ़ी के दौरान बैंड-बाजे की बग्गी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की लाइन से छू गई. इससे बग्गी में करंट उतर आया. हादसे में बग्गी पर सवार गायक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करंट की चपेट में आने से दोनों घोड़ियों ने भी दम तोड़ दिया. एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. दूल्हे ने किसी तरह कूदकर जान बचाई.
पूरा मामला फिरोजाबाद जिले सिरसागंज थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, गांव दौलतपुर बाजवा निवासी सुभाष चंद्र की भतीजी निशा की शादी थी. बारात मथुरा जिले के फरह से आई थी. शादी समारोह में सिरसागंज कस्बे का जनता बैंड आया हुआ था. रात करीब 9:30 बजे घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान बैंड-बाजे वाली बग्गी अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई. इससे बग्गी में करंट फैल गया.
हादसे में बग्गी पर मौजूद गायक पप्पू सिद्दीकी (45) निवासी मियां बाजार और बैंडकर्मी अकील (42) निवासी नगला राधे की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बग्गी में लगी दोनों घोड़ियों की भी मौत हो गई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. अभी उसकी हालत ठीक बताई गई है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया. हादसे के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और शादी समारोह संपन्न हो गया है.
वहीं, इस हादसे में दोनों घोड़ियों का अराओं स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि एक रिपोर्ट बनाई जा रही है ताकि शासन से इनको उचित मुआवजा दिलवाया जा सके. मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





