- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रातों रात बाग में हरे...
उत्तर प्रदेश
रातों रात बाग में हरे आम के पेड़ों को काटा, पुलिस ने की कार्रवाई
Admin4
28 Nov 2022 6:14 PM GMT

x
अमरोहा। रविवार रात भू माफिया ने नौगांवा सादात थाना इलाके में आम के बाग में पेड़ों को काट दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर माफिया वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने आम की लकड़ियों से लदे तीन ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस माफिया के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के मंडी धनौरा-अमरोहा मार्ग पर स्थित लॉ कॉलेज के सामने रविवार रात आम के बाग में हरे पेड़ों को माफिया ने काट दिया। रातों रात भू माफिया ने आम के बाग में दर्जनों पेड़ काट डाले। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख पेड़ काट रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन, पुलिस ने मौके से लकड़ी लदे तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। इसके साथ ही पुलिस माफिया के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रही है।
साथ ही बताया जा रहा है कि माफिया यहां आम के बाग को काटकर प्लॉटिंग करने की तैयारी में थे। जानकारी करने पर नौगांवा सादात थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि रात पेड़ों के कटान की सूचना मिली थी। पुलिस को देखकर कटान कर रहे लोग भाग गए। लेकिन मौके से लकड़ी लदे तीन ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिए हैं। वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी ओर, सीओ सदर विजय राणा ने बताया कि 10 पेड़ों की अनुमति ली गई थी। लेकिन 10 पेड़ काटे जाने की इजाजत के नाम पर यहां पर सैकड़ों पेड़ों का कटान किया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। बाग स्वामी, ठेकेदार समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Admin4
Next Story