उत्तर प्रदेश

Greater Noida: सोसायटी में काम कर रहे श्रमिक की आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

Admindelhi1
18 Dec 2024 4:45 PM IST
Greater Noida: सोसायटी में काम कर रहे श्रमिक की आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत
x
उपचार के दौरान उसकी मौत हुई

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माणाधीन सोसाइटी में काम कर रहा एक श्रमिक आठवीं मंजिल से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में रहने वाला एक व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे गिर गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अखिलेश पुत्र रामकृष्ण उम्र 24 वर्ष थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माणाधीन एक सोसायटी में काम कर रहा था। काम करते समय वह आठवीं मंजिल से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ललित पुत्र डोमू यादव उम्र 40 वर्ष सिरसा गांव में रहता था। वह बीती रात को सीढ़ियों पर चढ़ रहा था। तभी वह लड़खड़ा कर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story