उत्तर प्रदेश

Greater Noida: महिला ने दरोगा के खिलाफ थाने में शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया

Admindelhi1
5 April 2025 4:59 PM IST
Greater Noida: महिला ने दरोगा के खिलाफ थाने में शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया
x
"उक्त दरोगा उसके साथ लगभग दो साल से गलत काम कर रहा है"

नोएडा; ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने एक दरोगा के खिलाफ शारीरिक शोषण सहित विभिन्न आरोपों में थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार दरोगा सूरजपुर थाने में तैनात है। महिला का आरोप है कि उक्त दरोगा उसके साथ लगभग दो साल से गलत काम कर रहा है। महिला कि शिकायत पर थाना बिसरख में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ की रहने वाले एक महिला ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि थाना सूरजपुर में तैनात दरोगा नदीम अली उसे काफी परेशान कर रहा है। महिला के अनुसार दरोगा नदीम उसके साथ 2 साल से गलत काम कर रहा है। इस बात की जानकारी थाना प्रभारी से लेकर पुलिस के कई अधिकारियों तक है।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा से की थी। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर दरोगा नदीम अली के खिलाफ थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला मौजूदा समय में थाना बिसरख क्षेत्र के एक गांव में रहती है।

Next Story