- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ग्रेटर नोएडा: ट्रेड शो...
उत्तर प्रदेश
ग्रेटर नोएडा: ट्रेड शो को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
SHIDDHANT
18 Sept 2025 8:15 PM IST

x
ग्रेटर नोएडल: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। आयोजन स्थल एक्सपो मार्ट सेंटर को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, उद्घाटन समारोह और उसके बाद होने वाले कार्यक्रमों में किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में आठ डीसीपी, नौ एडीसीपी, 37 एसीपी, 70 निरीक्षक और 150 उपनिरीक्षक के अलावा सैकड़ों सिपाही शामिल होंगे। इसके साथ ही, भीड़ नियंत्रण और किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की सात कंपनियां भी मौके पर मौजूद रहेंगी। पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति बनाते हुए यह निर्णय लिया है कि आसपास के जिलों से भी पुलिस बल मंगाया जाएगा। इसीलिए एक हजार से अधिक पुलिस जवान अन्य जनपदों से बुलाए गए हैं ताकि किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था में कमी न आने पाए।
गौतमबुद्ध नगर के ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि ट्रेड शो अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि, उद्यमी और आगंतुक पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाया जाएगा। पूरे आयोजन स्थल और इसके आस-पास के क्षेत्रों को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, पार्किंग स्थलों, प्रवेश द्वारों और वीआईपी मार्गों पर भी विशेष चौकसी बरती जाएगी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एक्सपो मार्ट सेंटर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। सीएम योगी अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात और प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि उनके दौरे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई जा रही है। साथ ही, एंटी-सबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की भी तैनाती होगी। ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संभव कदम उठाए गए हैं।
Tagsउत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शोग्रेटर नोएडासुरक्षा व्यवस्थाएक्सपो मार्ट सेंटरपुलिस तैनातीसीएम योगी आदित्यनाथपीएसीड्रोन निगरानीबम डिस्पोजलवीआईपी सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





