- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Greater Noida: 20 से...
Greater Noida: 20 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों पर गिरेंगे मकान, बिना चेतावनी होगी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा: अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब और सख्त हो गया है। अधिग्रहीत जमीन पर हुए अवैध निर्माण को अब बिना नोटिस ध्वस्त किया जाएगा। प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन ने मिलकर कार्रवाई करने का खाका तैयार किया है। जून और जुलाई माह में 20 से अधिक अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।
प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट इलाके में ग्रामवार अवैध निर्माण चिंहित कर सूची तैयार की गई है। अवैध निर्माण की सबसे ज्यादा शिकायत ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में है। इसके खिलाफ अभियान चलाने को लेकर प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों की बैठक हो चुकी है।
अधिकारी के मुताबिक अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की कार्यसूची (रोस्टर) तैयार कर ली गई है। जून और जुलाई माह में 20 से अधिक अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी है। यह कार्रवाई प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन मिलकर करेंगे। किस दिन कहां पर कार्रवाई की जाएगी, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा, ''ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस, प्रशासन के सहयोग से लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। अवैध निर्माण चिन्हित कर सूची तैयार कर ली गई है। दोबारा कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'





