उत्तर प्रदेश

Greater Noida: भनौता में अतिक्रमण पर बुल्डोजर

Admindelhi1
5 Feb 2026 2:07 PM IST
Greater Noida: भनौता में अतिक्रमण पर बुल्डोजर
x

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भनौता गांव में अवैध कब्जों को हटाया है। इस कार्रवाई में बुल्डोजर चलाकर प्राधिकरण की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जों को हटाया और सरकारी भूमि को अपने कब्जे में लिया।

अधिकारियों के अनुसार भनौता क्षेत्र में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जांच के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई और पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध कब्जा करने वालों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है, इसके बावजूद कब्जा मिलने पर कानूनी कार्रवाई के साथ बुल्डोजर कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य अतिक्रमणकारियों में भी खौफ देखा जा रहा है।

Next Story