- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शानदार पर्यटन और...
शानदार पर्यटन और श्रद्धा के स्थल, जानिये क्या-क्या देखें, कैसे जाएं

काशी और बनारस के नाम से भी दुनिया भर में मशहूर वाराणसी वैसे को अपनी गलियों, गंगा घाट, साड़ी और विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। बनारस शायद देश का इकलौता शहर है जहां पर्यटक और तीर्थयात्री दोनों का बराबर आना जाना लगा रहता। विदेशी भी वाराणसी को उतना ही पसंद करते हैं जितना शिव और गंगा के भक्तों की इस शहर में आस्था है। दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में एक वाराणसी अपनी परंपरा, संस्कृति, पौराणिक कथाओं, साहित्य और कला के लिए भी मशहूर है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार इस शहर की उत्पत्ति उस समय हुई जब भगवान शिव ने देवी पार्वती से शादी की और इस शहर को अपने रहने के लिए चुना। इसके बाद आर्यों ने आकर निवास किया और यह शहर प्रमुख व्यापारिक स्थल भी बन गया। यही कारण है कि बाद में अफगान आक्रमण और मुस्लिम शासन के दौरान शहर को अपने विनाशकारी दौर से गुजरना पड़ा था। इसमें कई मंदिरों का विनाश हुआ। हालांकि मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल में इस जगह को अपना गौरव वापस भी मिला था।
बनारस कैसे जाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां का प्रतिनिधि यानी सांसद होने के कारण इस शहर ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव देखा है। यहां की प्रसिद्धि भी बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं। अगर आप भी यहां आना चाहते हैं तो रेल, सड़क या हवाई जहाज किसी भी साधन से आ सकते हैं। लगभग पूरे देश से बनारस की कनेक्टिविटी है। एयरपोर्ट से शहर की दूरी करीब बीस किलोमीटर है। वाराणसी और बनारस दोनों रेलवे स्टेशन शहर में ही हैं। विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, सारनाथ, बीएचयू और अन्य स्थल दोनों स्टेशनों से पांच से दस किलोमीटर के अंदर ही स्थित हैं। आइये जाने बनारस में कहां-कहां घूमा जा सकता है।