उत्तर प्रदेश

कोयला कारोबारी के ढाई करोड़ रुपए हड़पे

Admin4
8 Feb 2023 1:23 PM GMT
कोयला कारोबारी के ढाई करोड़ रुपए हड़पे
x
मुरादाबाद। मानगढ़ के रहने वाले कोयला कारोबारी से ढाई करोड़ रुपए की ठगी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने चंदौली जिले के रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आशियाना कॉलोनी के रहने वाले राजेश चौधरी ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने बताया कि कोयले का कारोबार करने वाली सूर्या इण्टर प्राइजेज फर्म में वह हिस्सेदार हैं। कारोबार के सिलसिले में पारस कोल एण्ड कोक सेल्स (इण्डिया) चन्दौली के मालिक सचिन जैन व उसके पिता राजेन्द्र कुमार जैन से उनकी पुरानी जान पहचान है। सचिन जैन व राजेन्द्र कुमार जैन की फर्म भी कोयले का व्यापार करती है। ऐसे में दोनों ही फर्म व उनके मालिकों के बीच व्यापारिक संबंध बना। सचिन जैन व राजेन्द्र कुमार जैन को कोयले की आपूर्ति हेतु वह आर्डर देने लगे।
एडवांश धनराशि सचिन जैन व राजेन्द्र कुमार जैन के एकाउन्ट में जमा करने लगे। दिया जाने लगा। इस क्रम में राजेश चौधरी ने दो करोड़ 53 लाख 90 हजार रुपये सचिन जैन व राजेन्द्र कुमार कुमार जैन के खाते में जमा किया। उक्त के सापेक्ष सचिन जैन व राजेन्द्र कुमार जैन ने महज तीन लाख 90 हजार 718 रूपये मूल्य का कोयला राजेश चौधरी की फर्म को भेजा गया। दो करोड़ 49 लाख 99 हजार 282 रुपये के कोयले की आपूर्ति अभी भी शेष है। लंबे इंतजार के बाद भी कारोबारी को कोयला नहीं मिला।
तब राजेश चौधरी ने सचिन जैन व राजेन्द्र कुमार जैन की फर्म से संपर्क किया। कोयला की आपूर्ति लंबित होने की दलील देकर उन्होंने शेष रकम वापस मांगा। तब पिता पुत्र ने रकम वापस करने से इन्कार करते कहा कि ढाई करोड़ रुपए उन्होंने अपने निजी कार्य में खर्च कर दिए हैं। कारोबारी पिता पुत्र के रुख से परेशान पीड़ित ने सिविल लाइन पुलिस व एसएसपी को तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की बजाय पुलिस ने प्रकरण से किनारा कस लिया। तब पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने केस की छानबीन शुरू कर दी है।
Next Story