उत्तर प्रदेश

दूसरे की संपत्ति को बेचकर लाखों हड़पे

Admin4
20 March 2023 8:14 AM GMT
दूसरे की संपत्ति को बेचकर लाखों हड़पे
x
बरेली। एक जालसाज ने स्वयं को दूसरे की संपत्ति का मालिक बताकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी के मोहल्ला जगतपुर निवासी निसार ने बताया कि वह नई दिल्ली के जामिया नगर निवासी नवेद खां को जानता था। नवेद ने उससे कहा कि गाजियाबाद के गांव डूडा हेडा निवासी सुहेल फारुख का बरेली में घेर जाफर खां, कोतवाली में एक मकान है। सुहेल संपत्ति को बेचना चाहते हैं।
नवेद के कहने पर उन्होंने 23 लाख रुपये में 18 जुलाई 2022 को मकान खरीद लिया। निसार के मुताबिक नवेद ने अन्य लोगों को भी उसी मकान का कुछ हिस्सा बेच दिया। जानकारी पर पता चला कि सुहेल ने नवेद को 27 जून 2022 को मुख्त्यारनामा निरस्त कर दिया।
Next Story