- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gorakhpur: युवक ने तीन...
उत्तर प्रदेश
Gorakhpur: युवक ने तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, मानसिक रूप से था बीमार
Tara Tandi
28 Feb 2025 5:44 PM IST

x
Gorakhpur गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को अपने दादा-दादी और बड़े दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मोतीराम अड्डा स्थित कोईरान टोला निवासी रामदयाल शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सोकर उठा और फावड़ा उठा लिया।
उसने पहले चिल्ला-चिल्ला कर घर की एक भैंस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब उसके दादा कुबेर ने भैंस को मारने पर टोका तो उसे भी मार दिया। इसी क्रम पीछे से बड़े दादा साधु मौर्य (75) आए तो उन्हें और दादी (कुबेर की पत्नी) को मार दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी रामदयाल ने तीनों शवों को खेत से लाकर एक जगह रास्ते में रखा, फिर वहीं बैठ गया।
फोरेंसिक और पुलिस टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से फावड़ा भी बरामद कर पूछताछ की जा रही है। गांव वालों का कहना है कि रामदयाल मानसिक रूप से बीमार है।
TagsGorakhpur युवक तीन लोगोंबेरहमी हत्यामानसिक रूप बीमारGorakhpur youth three peoplebrutally murderedmentally illजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





