उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी पति निकला कातिल

Admindelhi1
18 July 2025 6:35 PM IST
Gorakhpur: पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी पति निकला कातिल
x

Gorakhpur: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

न्यूज रिपोर्ट अनुसार आरोपी ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की पाईप के हैंडल से मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नैय्यर के निर्देश पर अपराध व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष पिपराइच पुरूषोत्तम आनंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सनी निषाद पुत्र स्व. छेदी निषाद निवासी जंगल छत्रधारी टोला शाहपुर, थाना पिपराइच के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 527/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

घटना का विवरण

दरअसल: दिनांक 11 जुलाई 2025 को वादिनी ने थाना पिपराइच में तहरीर दी थी कि उसकी बहन की हत्या उसके पति ने पाईप के हैंडल से मारकर कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी हत्या के बाद फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

थानाध्यक्ष पिपराइच पुरूषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है और पारिवारिक विवाद में गुस्से में आकर यह कदम उठाया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम आनंद सिंह,उप निरीक्षक आशुतोष वर्मा,प्रशिक्षु उप निरीक्षक परमिश पाण्डेय,हेड कांस्टेबल नर्वदेश्वर शुक्ल सामिल थे ।

पुलिस ने कहा कि गोरखपुर में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है और मृतका के परिवार ने राहत की सांस ली है।

Next Story
null