- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gorakhpur: बेकाबू कार...
उत्तर प्रदेश
Gorakhpur: बेकाबू कार ने मचाई तबाही, एक ही परिवार के सात लोग चपेट में
Tara Tandi
26 April 2025 2:53 PM IST

x
Gorakhpur गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने घर के सामने बैठी महिला और किशोरियों को कुचल दिया। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना देर रात की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक ही परिवार के सात लोग रात में गर्मी की वजह से बाहर सड़क के किनारे रात में खाना खाकर बैठे थे। इस बीच सड़क पर तेज गति से जा रही कार ने सात लोगों को रौद दिया जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
उपचार के लिए बाबा राघवदास मेडिकल कालेज लाया गया जहां सइदा खातुन (35) और उसकी बेटी सुफिया (15) की मौत हो गयी। कार में बराती सवार थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में कर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और कार को कब्जे में कर लिया है।
कार से शराब की बोतलें बरामद हुई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से शराब की बोतल और गिलास बरामद किया है। इससे यह आशंका जताई जा रही है, कि यह सब नशे की हालत में थे। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
TagsGorakhpur बेकाबू कारमचाई तबाहीएक परिवारसात लोग चपेटGorakhpur: Uncontrolled car causes havocone familyseven people trappedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





