- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gorakhpur: भीषण जाम के...

गोरखपुर: खजनी कस्बे में मंगलवार को भीषण जाम ने जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि खजनी थाना परिसर से सटे मुख्य मार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा, लेकिन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थिति बिगड़ती देख खंड विकास अधिकारी खजनी रमेश शुक्ला को स्वयं सड़क पर उतरकर व्यवस्था संभालनी पड़ी।
खजनी–सिकरिकगंज–जैतपुर–कौड़ीराम–गोला को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर टोल टैक्स से बचने के लिए भारी संख्या में ट्रक और डंपर गुजर रहे हैं। थाना के ठीक सामने भारी वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे एंबुलेंस, स्कूली वाहन और आम राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। इसके बावजूद पुलिस की सक्रियता मौके पर नजर नहीं आई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थाना स्तर पर समय रहते पुलिस बल तैनात कर यातायात नियंत्रित किया जाता, तो हालात इतने गंभीर न होते। पुलिस की इस निष्क्रियता ने यातायात व्यवस्था और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बीडीओ रमेश शुक्ला के हस्तक्षेप के बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारु हो सका, तब जाकर लोगों को राहत मिली। स्थानीय नागरिकों ने भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण, स्थायी यातायात व्यवस्था और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग की है।
उपजिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए क्षेत्राधिकार खजनी से बात किया गया है।
उक्त मामले को लेकर सीओ खजनी शिल्पा कुमारी ने बताया खजनी में जाम टोल बचमे वाले भारी वाहन से हो रही है ,फ़िरहाल कस्बे में एक दरोगा और कांस्ट्रेबल लगाया जाएगा जिससे जाम से निजात मिल सके ।





