उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: पट्टीदारों ने बुजुर्ग को मृत बताकर बेच दी जमीन

Admindelhi1
16 July 2024 10:35 AM IST
Gorakhpur: पट्टीदारों ने बुजुर्ग को मृत बताकर बेच दी जमीन
x
बुजुर्ग ने एतहराज किया तो आरोपियों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया

गोरखपुर: खोराबार इलाके के गौरी मंगलपुर गांव में पट्टीदारों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर उसकी जमीन को बेच दिया. इसकी जानकारी होने के बाद बुजुर्ग ने एतहराज किया तो आरोपियों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया और दांत तोड़ दिया. बुजुर्ग की तहरीर पर खोराबार थाना पुलिस ने महिलाओं समेत के विरुद्ध मारपीट करने का केस दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक, गौरी मंगलपुर गांव के रहने वाले नेबूलाल मांझी ने खोराबार थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पट्टीदारों ने मृत बताकर उनके हिस्से की भूमि बेच दिया. गांव की पुस्तैनी डीह की भूमि पर भी कब्जा कर लिया है. उन्होंने विरोध किया तो पट्टीदार श्रवण उसकी मां रेशमी देवी,बेटे राकेश व बहू बिंदू ने पीट दिया. विरोध करने पर डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया. मुंह में गंभीर चोट लगने से दांत टूट गया. सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोप की जांच कराई जा रही है. साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी.

Next Story