उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: कपड़ा व्यापारी और मजदूर का अलग अलग शव मिलने से दहशत का माहौल

Admindelhi1
7 Nov 2024 3:32 PM IST
Gorakhpur: कपड़ा व्यापारी और मजदूर का अलग अलग शव मिलने से दहशत का माहौल
x

गोरखपुर: चिलुआताल इलाके में 35 वर्षीय व्यापारी का शव मिला है जिसकी हत्या गला काटकर की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इसी क्षेत्र में एक खाई से 40 वर्षीय वेल्डर का शव भी बरामद किया गया। चिलुआताल थाने के प्रभारी (एसएचओ) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि यादव टोला निवासी और रेडीमेड गारमेंट के व्यापारी अनिल गुप्ता का शव उनके घर से महज 500 मीटर दूर एक मैरिज हॉल के पास सड़क किनारे मिला।

उन्होंने बताया कि शव के गर्दन पर एक घाव था, जो किसी धारदार हथियार से किया गया प्रतीत होता है। परिवार के अनुसार, गुप्ता रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद करके किसी पार्टी में गए थे और बाद में उनका फोन बंद आने लगा। अगली सुबह परिवार को उनका शव सड़क किनारे मिला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि परिवार को संदेह है कि वह किसी साजिश का शिकार हुए हैं दूसरा शव वेल्डर काली चरण का है, जो उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक खाई में मिला।

Next Story