उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Admindelhi1
14 Sept 2026 1:54 PM IST
Gorakhpur: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक गिरफ्तार
x
उकसाने के आरोप में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

गोरखपुर: हरपुर बुदहट पुलिस ने रविवार काे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में थाना हरपुर बुदहट पर दर्ज मुकदमें से संबंधित अभियुक्त चांदपार निवासी अमित प्रजापति को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के क्रम में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story