- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gorakhpur: नारकोटिक्स...
Gorakhpur: नारकोटिक्स और पुलिस की कार्रवाई से बड़ा खुलासा, आरोपी हिरासत में

गोरखपुर: नारकोटिक्स टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग दो कुंतल से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया है। सोमवार रात संसारपार गांव के एक किराए के मकान से यह बरामदगी हुई, जिसमें तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए तीनों युवक गाजीपुर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस को लंबे समय से इस क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार की सूचनाएं मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सोमवार रात करीब ग्यारह बजे किराए के मकान पर छापा मारा।
तलाशी के दौरान मकान के अंदर दर्जन भर झोलों में रखा भारी मात्रा में गांजा मिला। बरामद गांजे का वजन लगभग दो कुंतल बताया जा रहा है।छापेमारी के दौरान सीओ दरवेश कुमार और बड़हलगंज थाना प्रभारी चंद्र भान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।गाजीपुर नारकोटिक्स टीम और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने अभी तक बरामद गांजे की सटीक मात्रा और गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ और तौल प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी जाएगी।
स्थानीय सूत्रों का मानना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में चल रहे नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की एक बड़ी सफलता है।





