उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: पैसे की तंगी से पति ने उठाया पत्नी का फायदा, दोस्तों के साथ करता था घिनौना काम

Bhumika Sahu
8 July 2022 9:09 AM GMT
गोरखपुर: पैसे की तंगी से पति ने उठाया पत्नी का फायदा, दोस्तों के साथ करता था घिनौना काम
x
दोस्तों के साथ करता था घिनौना काम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर जिले में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। जहां एक पति ने अपनी पत्नी का दुष्कर्म अपने दोस्तों से कराया। पति अपने नशे और पैसे की कमी को पूरा करने के लिए इस घिनौनी घटना को अंजाम देता रहा। दरअसल खोराबार के जंगल चंवरी की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका पति रोज शराब पीकर आता और साथ में अपने दोस्तों को भी ले आता था। आगे कहती है कि जब उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती तो वह मुझे मारता पीटता और जबरन पति के दोस्त शारीरिक संबंध बनाते थे।

महिला द्वारा की गई शिकायत में खुले युवक के राज
जानकारी के अनुसार महिला जिले के बांसगांव के एक गांव की रहने वाली है। उसका परिवार भी बेहद गरीब है। उसके घर में उसके माता-पिता और उसकी बहने हैं। 8 महीने पहले 2021 में महिला की शादी खोराबार के राजकुमार के साथ हुई थी। दरअसल महिला बेहद गरीब परिवार से थी और शादी में उसके घर वालों ने कुछ खास दहेज उसके ससुराल वालों को नहीं दे पाए थे। महिला की शादी हो रही थी तो उसको बताया गया कि युवक प्राइवेट काम करता है। लेकिन जब शादी हुई तो महिला का पति राजकुमार कोई काम नहीं करता। सिर्फ दारू के नशे में 24 घंटे डूबा रहता था। कभी-कभी महिला अपने पति को काम धंधे के लिए बोलती तो वह उसके संग मारपीट करता था। फिर उसे गाली देता और कहता कि अपने माता पिता से पैसे मांग कर लाओ नहीं तो मारूंगा।
दोस्त पिछले 6 महीने से बना रहे थे शारीरिक संबंध
महिला को जब उसका पति राजकुमार मारता, गाली देता था तो महिला यह सब बर्दाश्त करती थी। लेकिन पिछले 6 महीने से जब राजकुमार के शराब के लिए पैसे कम पढ़े और अय्याशी के लिए पैसे नहीं थे, तो उसने नया तरीका निकाला। राजकुमार ने अपने दोस्तों का सहारा लिया और शराब पीकर अपने दोस्तों को घर ले आता था। फिर अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जोर जबरदस्ती करता। पत्नी के मना करने पर उसे मारता पीटता। पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर उसके दोस्त कुछ पैसे और शराब की बोतल देते। जिससे उसका काम चल जाता और यह घिनौनी घटना पिछले 6 महीनों से चल रही थी।
पीड़िता खोराबार थाने के काटती रह गई चक्कर
इस पूरी घटनाक्रम के बाद पीड़ित महिला पहले तो खुदकुशी करने के लिए सोची। लेकिन फिर वह खोराबार थाने का चक्कर काटती रही, लेकिन मामला जस का तस पड़ा रहा। तभी पीड़ित महिला एडीजी अखिल कुमार के चलाए गए अभियान फरियादी और पुलिस आमने-सामने में पहुंची। जहां एडीजी से शिकायत की, तब जाकर गुरुवार की देर शाम खोराबार पुलिस ने पति राजकुमार और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज की। इस मामले में खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला की तहरीर पर पति और उसके दोस्त विक्की उर्फ लक्की के खिलाफ रेप, मारपीट, उत्पीड़न, छेड़खानी, और आईटी(IT) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही इन दोनों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


Next Story