उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: निजी कार्यक्रम के दौरान एक मनबढ़ युवक ने लहराया असलहा, पुलिस जुटी जांच में

Shiddhant Shriwas
16 Feb 2022 10:12 AM GMT
गोरखपुर: निजी कार्यक्रम के दौरान एक मनबढ़ युवक ने लहराया असलहा, पुलिस जुटी जांच में
x

फाइल फोटो 

तीन दिन बाद भी नहीं पकड़े गए मनबढ़

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के टेकवार उनवल गांव में सोमवार को निजी कार्यक्रम के दौरान एक मनबढ़ युवक ने असलहा लहराया। लोगों ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और उलझ गया। बात बढ़ने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मनबढ़ पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के टेकवार उनवल निवासी अवधेश गुप्ता सोमवार की दोपहर को गांव में एक व्यक्ति के यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां उपेंद्र यादव ने असलहा लहराते हुए रौब दिखाने की कोशिश की। इस हरकत से लोग सहम गए।
अवधेश गुप्ता का कहना है कि समझाने का प्रयास किया तो आरोपित उपेंद्र ने कनपटी पर असलहा सटा दिया। गालियां देते हुए उसने जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपित युवक धमकाते हुए वहां से चला गया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हो गया है। उसको जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
तीन दिन बाद भी नहीं पकड़े गए मनबढ़
असलहा लहराते कार सवार का वीडियो वायरल होने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। ऐसे में उनका पकड़ा जाना मुश्किल लग रहा है। रविवार को असलहा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कार सवार मनबढ़ मिर्जापुर की ओर से ढोलबजवां की तरफ जा रहे थे।
पुलिस ने कार चालक को पकड़ा तो असलहा लहराने वाले मनबढ़ों के बारे में जानकारी भी मिल गई थी। पुलिस ने मनबढ़ों को तो नहीं पकड़ा, लेकिन चालक को भी छोड़ दिया। इस मामले में अब तक केस भी दर्ज नहीं हुआ है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर असलहा लहराने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story