- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस...
उत्तर प्रदेश
गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस अब हफ्ते में चार दिन चलेगी यात्रियों को बड़ी राहत
nidhi
20 Aug 2026 9:33 AM IST

x
रेलवे का बड़ा फैसला गोरखपुर-दादर ट्रेन का नियमित संचालन शुरू
गोरखपुर: पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस अब स्पेशल ट्रेन के बजाय नियमित ट्रेन के रूप में सप्ताह में चार दिन चलेगी। रेलवे के इस फैसले से मुंबई और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रेलवे ने दादर-गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस में बदल दिया है। इसके बाद ट्रेन को नया नंबर भी दिया गया है। दादर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन अब 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी, जबकि वापसी में यह 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस होगी।
गोरखपुर से दादर जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 20 अगस्त 2026 से सप्ताह में चार दिन चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से दोपहर 2:20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात करीब 3:35 बजे दादर पहुंचेगी।
दादर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस दादर से सप्ताह में चार दिन चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दादर स्टेशन से रवाना होगी। दादर से इसका प्रस्थान समय दोपहर 2:05 बजे रहेगा और यह तीसरे दिन रात करीब 2:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस का ठहराव कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इनमें देवरिया सदर, भटनी, मऊ, औंरिहार, वाराणसी, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, छतरपुर, बीना, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड और कल्याण जैसे स्टेशन शामिल हैं।
17 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे। नियमित संचालन शुरू होने से यात्रियों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधा और सीट उपलब्धता मिलने की उम्मीद है। रेलवे के इस निर्णय से मुंबई में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों और गोरखपुर क्षेत्र से रोजगार, शिक्षा व अन्य कार्यों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा योजना बनाने में भी आसानी होगी।
Next Story





