उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: मुख्यमंत्री ने आम जनता की शिकायतों को किया गौरव

Admindelhi1
28 Jan 2026 1:45 PM IST
Gorakhpur: मुख्यमंत्री ने आम जनता की शिकायतों को किया गौरव
x

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, इलाज, आर्थिक सहायता, आवास, पेंशन सहित विभिन्न जन-समस्याएं सामने आईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से भटकाया न जाए और सभी मामलों में समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर स्थित गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा की। उन्होंने गौवंश के संरक्षण, देखभाल और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गौशाला संचालन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

संवेदनशील शासन की मिसाल: मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो पाता है।

Next Story