उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: शाहपुर इलाके में युवक की पिटाई का मामला सामने आया

Admindelhi1
7 Jun 2024 3:40 PM IST
Gorakhpur: शाहपुर इलाके में युवक की पिटाई का मामला सामने आया
x
पुलिस के सख्ती बरतने पर आरोपी फरार हो गए

गोरखपुर: शाहपुर इलाके में युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि शिकायत लेकर चौकी में जाने पर आरोपियों ने पीछे से दौड़ा लिया और फिर मारने की कोशिश की. पुलिस के सख्ती बरतने पर आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने आरोपी मोहनापुर निवासी आकाश, धीरज और सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया है.

शाहपुर के मोहनापुर बड़का टोला निवासी सुमित निषाद ने केस दर्ज कराया है. सुमित ने पुलिस को बताया कि वह खेत की तरफ टहलने के लिए गया था. तभी अचानक आरोपी आए और मारने लगे. इसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए पादरी बाजार पुलिस चौकी पर गया तो आरोपी रॉड लेकर वहां पर भी मारने पहुंच गए. सुमित का कहना है कि मनबढ़ आरोपी आए दिन इसी तरह की हरकतें करते रहते हैं.

घर से नकद-जेवर लेकर युवती गायब: एम्स इलाके में रहने वाली एक युवती घर से बीस हजार रुपये नकद और जेवर लेकर फरार हो गई. मां का आरोप है कि देवरिया के गौरीबाजार का रहने वाला मोहम्मद कैफ उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया है. मां की तहरीर पर एम्स थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. मां ने दी तहरीर में लिखा है कि सुबह उनकी बेटी घर से लापता हो गई. अलमारी में रखा हजार रुपये नगद और जेवर गायब था.

Next Story