- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gorakhpur: एंबुलेंस और...
उत्तर प्रदेश
Gorakhpur: एंबुलेंस और ट्रेलर की टक्कर, दो की मौत; सात घायल
Tara Tandi
30 March 2025 6:52 PM IST

x
Gorakhpur गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार को एक ट्रेलर और एंबुलेंस की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मऊ जिले के मधुबन के रहने वाले सत्येंद्र प्रसाद अपने परिवार के साथ लखनऊ से अपने 75 वर्षीय पिता जगलाल प्रसाद का शव लेकर घर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब छह बजे एंबुलेंस गायघाट गांव पहुंची ही थी कि तभी बड़हलगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस दुर्घटना में लाल बहादुर (40) और तारा देवी (55) की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, घायलों में सत्येंद्र प्रसाद, उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटी स्वाति समेत सात लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि स्वाति की हालत गंभीर होने के कारण उसे उन्नत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी प्रशांत वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पांडेय और नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsGorakhpur एंबुलेंस ट्रेलर टक्करदो मौतसात घायलGorakhpur ambulance trailer collisiontwo deadseven injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





