उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
10 Sept 2024 8:55 AM IST
Gorakhpur: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
उसपर धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव भी बनाया था

गोरखपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि युवती का गर्भपात भी कराया गया. साथ ही उसपर धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव भी बनाया था.

एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैजान ने बताया कि वर्ष 15 में उसकी युवती से लखनऊ में दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों फेसबुक के माध्यम से बात करते रहे. वर्ष 16 में युवती गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा से एमबीए की पढ़ाई करने आई थी. तभी आरोपी की नौकरी भी ग्रेटर नोएडा की एक आईटी कंपनी में लग गई. तब से दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे. एसीपी ने बताया कि 14 को युवती ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दी थी. जिसमें युवती ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपना नाम अक्षय बताकर उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म भी किया. आरोप है कि गर्भपात भी कराया और मारपीट भी की. साथ ही उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव भी बनाया. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया है.

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा लोनी. अंकुर विहार पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. तोहिद नामक युवक किशोरी के पड़ोस में रहता था और उसके परिवार में आना जाना था. 22 को वह किशोरी को अपने घर बुलाकर ले गया और वहां उनसे उसके साथ गलत काम किया.

Next Story