उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1200 जोड़े लेंगे सात फेरे

Admindelhi1
27 May 2025 1:41 PM IST
Gorakhpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1200 जोड़े लेंगे सात फेरे
x
सीएम योगी रहेंगे मौजूद

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत गोरखपुर में अब तक 10,287 बेटियों की शादी कराई जा चुकी है। अब एक बार फिर 27 मई, मंगलवार को खाद कारखाना परिसर में भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें करीब 1200 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।

इस बार का आयोजन खास इसलिए होगा क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित रहकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हैं।

इस योजना के अंतर्गत अब प्रति जोड़ा कुल एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 25 हजार रुपये उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये भोजन व आयोजन की अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे।

वर-वधू को कपड़ों से लेकर गृहस्थी के जरूरी सामान और आभूषण तक दिए जाते हैं। इस योजना ने हजारों गरीब परिवारों की शादी की चिंता दूर कर दी है।

गोरखपुर में इस योजना के अंतर्गत अब तक हुए विवाहों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक 4078 शादियां हुईं। आने वाले आयोजन के साथ यह आंकड़ा 11 हजार के करीब पहुंच जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह योजना सामाजिक समानता, गरिमा और सहायता का प्रतीक बन चुकी है।

Next Story