उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी का हनी ट्रैप कनेक्शन आया सामने

jantaserishta.com
8 April 2022 9:40 AM IST
गोरखनाथ मंदिर हमला: आरोपी का हनी ट्रैप कनेक्शन आया सामने
x

लखनऊ: गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बता दें कि आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से पुलिस की पूछताछ जारी है. इस दौरान ये जानकारी सामने आई है कि ये पूरा खेल हनी ट्रैप के साथ शुरू हुआ था. मुर्तजा अब्बासी के पास एक में E-Mail आई थी. ये मेल ISIS के कैंप से एक लड़की के नाम से आई थी.

अहमद मुर्तजा अब्बासी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक लड़की ने अपनी फोटो भेजकर भारत आकर मिलने का वादा किया था. इतना ही नहीं मुर्जता ने मदद के लिए 40,000 रुपये भी भेजे थे. इसके बाद Email के जरिए ही बातचीत शुरू हो गई. इसके बाद अब्बासी ISIS में शामिल होने की तैयारी करने लगा था. इसके बाद उसकी ISIS के लोगों से बातचीत शुरू हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story