उत्तर प्रदेश

जरूरतमंद महिलाएं और बच्चों को गूंज सेवा समिति ने बांटे कपड़े

Admin4
19 Sep 2022 5:08 PM GMT
जरूरतमंद महिलाएं और बच्चों को गूंज सेवा समिति ने बांटे कपड़े
x

डेलापीर मंडी के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद महिलाएं और बच्चों को एक गूंज सेवा समिति द्वारा कपड़े बांटे गए।

समिति के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा कि जरूरतमंदों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया गया है। समिति समय-समय पर कपड़ा बैंक के माध्यम से कपड़े बांटकर जरूरतमंदों के लिए सहारा बनती है।

सचिव अर्चना सिंह ने कहा हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगों की मदद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है। मौके पर संजीव अवस्थी, सपना गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, संपत गुप्ता, रितु सिंह आदि रहीं।

न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar

Next Story