- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: ट्रक से कुचलकर...
उत्तर प्रदेश
Gonda: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Tara Tandi
10 Feb 2025 2:58 PM IST

x
Gonda गोंडा । कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टेड़ियां गांव निवासी युवक को रविवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घर के ठीक सामने हुई इस वारदात से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनवरसा के मजरा टेड़ियां गांव की रहने वाली सावित्री पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि गांव के सामने ही गोंडा उतरौला मुख्य सड़क मार्ग के किनारे ही टिन शेड डालकर परिवार समेत गुजर बसर कर रही है। महिला के मुताबिक रविवार की रात करीब 9 बजे उसका बड़ा बेटा सुरेन्द्र (24) घर के सामने सड़क पार कर लघुशंका करने गया था। इसी दौरान गोंडा की तरफ जा रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर सुरेंद्र को कुचल दिया।
ट्रक का पहिया सुरेंद्र के सिर पर चढ़ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना पाकर कोतवाली देहात व सालपुर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेजा है। इस घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया है। मां सावित्री व दादी भाग्यदेई का रो रोकर हाल बेहाल है। कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है और विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
एक साल पहले हुई थी मृतक सुरेंद्र की शादी
मृतक की मां सावित्री के मुताबिक उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुरेन्द्र था। सुरेंद्र की एक साल पहले शादी हुई थी। वह किसी तरह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। रविवार की रात सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। सुरेंद्र के साथ परिवार का सहारा भी छिन गया है।अब पूरी जिम्मेदारी छोटे बेटे शैलेन्द्र पर आ गयी है।
TagsGonda ट्रककुचलकर युवक मौतपोस्टमार्टम भेजा शवGonda: A truck crushed a young man to deathbody sent for postmortemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





