उत्तर प्रदेश

Gonda: योगी मंत्री के कैमरा मैन की सड़क हादसे में दर्दभरी मौत

Admindelhi1
1 July 2025 7:40 PM IST
Gonda: योगी मंत्री के कैमरा मैन की सड़क हादसे में दर्दभरी मौत
x
"खड़े ट्रक में कार को रौदा"

गोंडा: कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत जहांगिरवा रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से गोंडा की ओर आ रहे एक कार सवार युवक की खड़ी ट्रक से टकराकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बांस गांव निवासी 22 वर्षीय नितेश तिवारी के रूप में की गई है, जो मंत्री दानिश आजाद अंसारी के साथ कैमरामैन के तौर पर कार्यरत था।

रेलवे क्रासिंग बंद होने की वजह से ख़डी थी ट्रक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंभुआ चौराहे को पार करने के बाद रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते वहां वाहन खड़े थे, सबसे पीछे एक ट्रक खड़ी थी। नितेश इसी दौरान अपनी कार लेकर वहां पहुंचा और संभवतः नींद की झपकी में कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पाकर भंभुआ पुलिस चौकी प्रभारी अंकित सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से नितेश को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

Next Story