- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda : महिला की गला...
उत्तर प्रदेश
Gonda : महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में फेंका शव
Tara Tandi
10 March 2025 5:13 PM IST

x
Gonda गोंडा । गोंडा में इटियाथोक थाना क्षेत्र के विश्रामपुर बरेली गांव में रविवार की रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। वारदात के बाद हत्यारे ने उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। तलाश में जुटे परिजनों को महिला का शव खेत में पड़ा मिला। हत्या की वारदात की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के गले पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के विश्रामपुर बरेली गांव के रहने वाले मोहर्रम अली ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने अपनी बेटी सकीना (22) का निकाह बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के सूरलालपुरवा गांव के रहने वाले नसीम के साथ किया था। नसीम रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद रहता है। बेटी मायके में ही थी। एक माह पहले नसीम हैदराबाद से वापस आया था। बेटी और दामाद उसी के घर पर रह रहे थे।
मोहर्रम अली ने बताया कि वह सैलून चलाता है। रविवार की शाम जब वह दुकान बंद कर घर लौटा तो बेटी सकीना घर पर नहीं दिखाई दी। उसने अपने दामाद नसीम से पूछा तो उसने कहा कि कहीं गयी होगी। जब सकीना देर तक नहीं लौटी तो मोहर्रम अली ने उसका तलाश शुरू की।
तलाशी के दौरान घर से थोड़ी दूर पर सकीना का शव गन्ने के खेत में रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। मृतका के गले पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। सकीना का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही इटियाथोक एसओ शेषमणि पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ सदर शिल्पा वर्मा, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गयी।
सभी टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज रावत ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।
TagsGonda महिलागला रेतकर निर्मम हत्याखेत फेंका शवGonda womanbrutally murdered by slitting throatbody thrown in fieldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





