- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: अनियंत्रित DCM...
उत्तर प्रदेश
Gonda: अनियंत्रित DCM ने साइकिल सवार को मारी टक्कर दो की मौत
Tara Tandi
28 Dec 2024 5:03 PM IST

x
Gonda गोंडा । गोंडा-अयोध्या हाइवे पर दर्जीकुंआ के समीप शनिवार की सुबह अपनी दादी को साइकिल पर बैठाकर ले जा रहे एक युवक को अनियंत्रित डीसीएम ने कुचल दिया। इस हादसे में साइकिल चला रहे पोते की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दादी ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोपियापुर गांव के निवासी कुलदीप यादव उर्फ पल्लू (18) शनिवार की सुबह अपनी दादी धनपता देवी (70) को साइकिल पर बैठाकर जमुनियाबाग जा रहा था। अयोध्या हाइवे पर वह दर्जीकुंआ के समीप पहुंचा था कि एक अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से उसकी साइकिल में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से युवक और उसकी बुजुर्ग दादी सड़क पर गिर गए और डीसीएम दोनों को कुचलते हुए निकल गया।
इस हादसे में कुलदीप यादव उर्फ पल्लू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत गयी जबकि उसकी दादी धनपता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान धनपता की भी मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
TagsGonda अनियंत्रित DCMसाइकिल सवारमारी टक्कर दो मौतGonda: Uncontrolled DCM collides with cyclisttwo killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





