उत्तर प्रदेश

Gonda: हादसे में दो युवक मृत, दो युवतियां अस्पताल में भर्ती

Admindelhi1
21 Jan 2026 4:27 PM IST
Gonda: हादसे में दो युवक मृत, दो युवतियां अस्पताल में भर्ती
x

गोंडा: जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में देर शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,यह घटना करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ नाथ महाविद्यालय के पास हुई।बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पार कर रही लड़कियों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गये।मृतकों की पहचान फरमान (22) और आलम (24) के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों युवक करनैलगंज बाजार से अपने गांव बरबटपुर जा रहे थे।इस हादसे में सड़क पार कर रही मुस्कान(18) और हर्षवि (17) भी घायल हो गईं।उन्हे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और सड़क पार कर रही दो लड़कियों को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उनकी मौत हो गई।घायल लड़कियों की हालत सामान्य बताई जा रही है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Next Story