- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: पुलिस और...
उत्तर प्रदेश
Gonda: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो घायल, तीन बदमाश गिरफ्तार
Admindelhi1
9 May 2025 4:02 PM IST

x
"युवक की हत्या की वारदात में शामिल थे"
गोंडा: जनपद के उमरीबेगमगंज क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह बदमाश 24 अप्रैल को तिलक धन्नीपुरवा डिक्सिर गांव में डकैती और युवक की हत्या की वारदात में शामिल थे। उनकी तलाश में एसओजी और स्थानीय पुलिस की तीन टीमें लगातार जुटी थीं।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लग गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरे बदमाश को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया।
एसपी के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण और एक बाइक बरामद की है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
Tagsगोंडाजनपदपुलिसबदमाशोंमुठभेड़दो घायलतीन बदमाशगिरफ्तारक्राइम न्यूज़GondaDistrictPoliceCriminalsEncounterTwo injuredThree CriminalsArrestedCrime Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





