- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Gonda: दो बाइकों...

x
Gonda गोंडा : धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर बनकट गांव के पास सोमवार का दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और घटना की जांच में जुटी है। वहीं हादसे में युवक की मौत से इलके परिवार में कोहराम मचा है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के बगुलही मोतीगंज मार्ग पर दुल्हापुर बनकट गांव के पास सोमवार के सुबह बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें जिसमें ग्राम पंचायत डेबरीकला के मजरा दुबिहा गांव निवासी 35 वर्षीय शिवनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूद्रगढ़ नौसी के मजरा पंडितपुरवा के रहने वाले दिलीप कुमार 24 गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दिलाप को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं शिवनाथ की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहरा मच गया है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
TagsGonda दो बाइकों भिड़ंतएक मौतदूसरा घायलGonda: Two bikes collidedone deadanother injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





